{"_id":"5a3a727c4f1c1bcf6d8b5362","slug":"151513779836-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद में गूंजे मथुरा में बढ़ते अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद में गूंजे मथुरा में बढ़ते अपराध
Updated Wed, 20 Dec 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
विधान सभा में मुद्दा उठाते सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विधान परिषद में बुधवार को मथुरा में बढ़ते अपराधों की गूंज रही। अमर कालोनी दोहरा हत्याकांड, अफसरों के सुनवाई न होने पर राखी की आत्महत्या सहित बढ़ते अपराधों के सवाल पर सरकार घिर गई। जवाब न मिलने पर विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया।
अमर कालोनी दोहरे हत्याकांड में सत्ताधारी दल के लोगों पर उंगलियां उठ रही थीं। अफसरों के चक्कर काट-काटकर हारी दिवंगत दंपति की बिटिया राखी ने आत्महत्या कर ली थी। बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस प्रशासन फेल होे गया। इसके बाद भी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। ऐसे ही तीखे सवालों से बुधवार को योगी सरकार की जमकर किरकिरी हुई।
बढ़ते अपराधों को लेकर समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. संजय लाठर ने विधान परिषद में योगी सरकार को घेरा। सपा नेताओं ने कहा कि मथुरा में क्राइम बेपनाह बढ़ रहा है। अमर कालोनी घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। व्यापारियों के साथ हर रोज लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
गंभीर बात ये है कि अमर कालोनी में दोहरा हत्याकांड के बाद बिटिया राखी अफसरों के चक्कर काटते थक गई। लेकिन अफसरों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। हारकर राखी ने आत्महत्या कर ली। सवालों का जवाब न मिलने पर समाजवादी पार्टी के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए।
ये उठे सवाल...
- मथुरा में तेजी से बढ़ रहा है अपराध
- अमर कालोनी में दोहरे हत्याकांड को खोलने में विफल रहा प्रशासन
- बिटिया राखी ने अफसरों से गुहार लगाई, सुनवाई न होने पर आत्महत्या कर ली
- पीड़ित परिवार से लोगों को मिलने तक नहीं दिया गया, सपा की विधान परिषद समिति ने सौंपी थी अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट