{"_id":"5a35299c4f1c1b96698b944f","slug":"151513433500-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सिंचाई विभाग ने नौ माह बाद भी नहीं कराई बोरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सिंचाई विभाग ने नौ माह बाद भी नहीं कराई बोरिंग
Updated Sat, 16 Dec 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रकम जमा कराने के बाद भी लघु सिंचाई विभाग किसानों के खेतों में बोरिंग नहीं करा सका है। पैसा जमा कराने के बाद किसान जायद के बाद खरीफ और अब रबी की फसल की भी बुवाई कर चुके हैं, लेकिन विभागीय योजना के अंतर्गत बोरिंग अब तक नहीं कराई गई हैं। इसके लिए कार्यालय के चक्कर लगाकर परेशान किसान अब जमा राशि वापस मांग रहे हैं।
लघु सिंचाई विभाग में मध्यम गहरी और गहरी बोरिंग के लिए जिले के 60 किसानों का चयन किया गया था। अनुदान पर बोरिंग कराने के लिए लघु सिंचाई विभाग में 50-50 हजार रुपये चयनित किसानों से जमा कराए थे। इस योजना के अंतर्गत मई में बोरिंग कराई जानी थीं, लेकिन जायद की फसल के बाद अक्तूबर में बोरिंग होने के लिए किसानों को कह दिया गया। अब किसान रबी की फसल की भी बुवाई कर चुके हैं, लेकिन बोरिंग अब तक नहीं हो सकी हैं। अब किसान विभाग से अपनी रकम वापस मांग रहे हैं।
इस मामले में जैंत निवासी कमल सिंह और विनीता ने पैसा वापस करने के लिए प्रार्थना पत्र लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को लिखा है। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुवेंद्र ने बताया कि लखनऊ से बोरिंग के लिए पाइप आ रहे हैं। शीघ्र ही किसानों के यहां बोरिंग कराई जाएंगी। जिन किसानों ने पैसा वापस मांगा है उनके प्रार्थना पत्र क्षेत्रीय अधिकारी को अग्रसारित कर दिए हैं।