फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कूड़े के जलने से मथुरा में बढ़ रहा प्रदूषण

कूड़े के जलने से मथुरा में बढ़ रहा प्रदूषण

Mon, 13 Nov 2017 07:47 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
कूड़े के जलने से मथुरा में बढ़ रहा  प्रदूषण
प्रदूषण
मथुरा। शहर में खुलेआम कूड़े में आग लगाकर निस्तारण किया जा रहा है। इससे वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने कूड़े में आग लगाकर निस्तारण करने पर रोक लगा रखी है। इसे लेकर डीएम सहित नगर निगम और प्रदूषण विभाग पर जुर्माना भी किया है।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा अभी तक कूड़े के निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। केवल नगर से कूड़ा एकत्रित करके जमुनापार के टंचिंग ग्राउंड में फेंक दिया जाता है। इसके चलते यहां पर कूड़े का बड़ा ढेर लगा रहता है। कूड़े की मात्रा अधिक होने पर इस मैदान में एकत्रित हुए ढेर में निगम कर्मियों द्वारा आग लगा दी गई। यह आग लगातार कूड़े में सुलगती रहती है और धुआं उठता रहता है। इसके अलावा शहर के कई हिस्सों में भी एकत्रित किए गए कूड़े में आग लगा दी जाती है। जबकि इस प्रकार आग लगाकर कूड़े का निस्तारण करने पर एनजीटी द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


इस प्रकार से कूड़े का निस्तारण किए जाने पर एनजीटी द्वारा डीएम मथुरा, नगर आयुक्त और प्रदूषण विभाग पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है। नगर निगम द्वारा प्लास्टिक के कूडे़ से पेट्रोल-डीजल बनाने के लिए योजना तैयार की गई है। इसका प्लांट लगाने के लिए जमुनापार में जगह उपलब्ध कराई गई है। इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि हम कूड़े का निस्तारण करा रहे हैं। सारा कूड़ा जमुनापार में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed