{"_id":"59e4f2054f1c1b6f548b7cbd","slug":"151508176389-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने ही बिछाया जिले में सड़कों का जाल : तेजप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने ही बिछाया जिले में सड़कों का जाल : तेजप्रताप
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी (बिछवां)। सपा की सरकार ने जिले में सड़कों का जाल बिछाया है। अब भी जो कोई गांव सड़क से छूटा है उसे सांसद निधि से पूरा कराया जाएगा। सपा सरकार में विकास की गंगा बह रही थी जो भाजपा सरकार ने रोक दी है।
भाजपा की राज्य सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त जून में ही कर दे रही थी उसमें भी गोलमाल हो गया और सड़कें जस की तस हैं। यह बात मैनपुरी सांसद तेजप्रताप यादव ने बिछवां चौराहे पर सड़कों के लोकार्पण के दौरान कही।
इस दौरान सांसद ने पीएमजीएसवाई के तहत बनाई गईं सुल्तानगंज ब्लाक की दस किलोमीटर, बिछवां हन्नूखेडा मार्ग, घिरोर कुरावली मार्ग से औंछा मार्ग, जीटी रोड से नगला देशी मार्ग, बरनाहल पैराशाहपुर मार्ग की लोकार्पण पट्टिकाओं का अनावरण किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ब्लाक सुल्तानगंज की कई सड़कों के उच्चीकरण के लिए पीएमजीएसवाई के तहत प्रस्ताव भेजे गए हैं। वर्तमान केंद्र की सरकार व राज्य सरकार विकास के नाम पर फेल हैं। जनता का मोहभंग होने लगा है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शासन छात्रसंग चुनाव में सपा ने परचम लहरा भाजपा के विकास की पोल खोल दी है। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि जब बिछवां क्षेत्र में सड़कें नहीं थीं। सपा की ही देन है कि क्षेत्र के गांव मजरे में सड़कें बनी हुई हैं।