फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दूसरे थाने पुलिस से होगी युवक के मौत की जांच

दूसरे थाने पुलिस से होगी युवक के मौत की जांच

Mon, 09 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
दूसरे थाने पुलिस से होगी युवक के मौत की जांच
जांच में सामने आया खेल
एटा। नगला जयमल में हुई युवक राधेश्याम की मौत मामले में नया मोड आया है। परिजनों के पांच दिन से अनशन करने को लेकर एएसपी ने दूसरे थाना पुलिस से जांच कराने को कहा है। साथ ही सीओ अलीगंज पर लगने वाले सुविधा शुल्क के आरोप की भी जांच शुरु कराई गई है।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला जयमल निवासी युवक राधेश्याम का सोलह सितंबर को घर के पास ही पेड पर लटकता हुआ शव मिला था। जिसे लेकर मृतक के पिता रनवीर ने गांव के ही लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या कर शव पेड पर लटकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से हुई मौत की पुष्ठि के बाद पुलिस ने जांच का रुख मोड़ते हुए उसे आत्महत्या में बदलते हुए मामले को समाप्ती की ओर कर दिया था। इससे आहत हुए मृतक के परिजनों ने पिछले पांच दिनों से कलक्ट्रेेट पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया था। मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी हरकत में आए। जिसे लेकर एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच जसरथपुर थाना पुलिस के अलावा दूसरे थाना पुलिस से कराई जाएगी। जिसमें आने वाले तथ्यों पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित पक्ष को अवगत कराया जाएगा। बताते चले कि सीओ अलीगंज अजय भदौरिया पर अनशन करने वाले पीड़ित पक्ष के लोगों ने मोटी रकम लेकर मामले को आत्महत्या की तरफ मोड़ने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने सीओ के खिलाफ भी गोपनीय तरीके से जांच शुरु करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed