{"_id":"59db84e74f1c1b76678b4dad","slug":"151507558631-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखा से धान की 50 प्रतिशत तक फसल चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा से धान की 50 प्रतिशत तक फसल चौपट
Mon, 09 Oct 2017 08:04 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : demo
Link Copied
मथुरा। जिले में धान की फसल ने एक बार फिर किसान को चौपट कर दिया है। सूखा के कारण जिले में 35 से 50 प्रतिशत तक नुकसान का आकलन किया गया है। इसके अलावा अन्य फसलों पर भी सूखा का बुरा प्रभाव पड़ा है। जिले में इस बार बरसात औसत से बहुत कम हुई है। इसका असर जिले में धान की फसल करने वाले किसानाें पर पड़ा है। आलू की फसल में बुरी तरह से मात खाए किसान की कमर अब सूखा के कारण धान ने भी तोड़ दी है। ऐसे में अब जिला प्रशासन सूखा के प्रभाव का अंतिम आकलन करने में जुटा है। तहसील और कृषि विभाग की ओर से किए जा रहे सर्वे में 35 से लेकर 50 प्रतिशत तक सूखा का असर सामने आया है। इसमें सबसे अधिक प्रभाव उन क्षेत्रों में पड़ा है जो नहर से जुडे़ नहीं है। इसमें बलदेव और राया का निचला क्षेत्र भी शामिल है। एडीएम वित्त रवींद्र कुमार ने बताया कि सूखा के सर्वे की जल्द रिपोर्ट आ जाएगी। फिलहाल जो संभावित रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक धान की फसल 35 से 50 प्रतिशत तक प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।