फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मोर मुकुट कटि काछनी कर मुरली उर माल...

मोर मुकुट कटि काछनी कर मुरली उर माल...

Thu, 05 Oct 2017 08:02 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
मोर मुकुट कटि काछनी कर मुरली उर माल...
बांकेबिहारी मं‌‌दिर। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। मोर मुकुट कटि काछनी कर मुरली उर माल। यहि बानिक मो मन बसौ सदा बिहारीलाल..।। जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज शरद पूर्णिमा पर स्वर्ण रजत सिंहासन पर सुशोभित हुए। प्रभु ने मोर मुकुट, कटि काछनी और वंशी धारण कर भक्तों को निहाल किया। अपने आराध्य की झलक पाने को श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शरद पूर्णिमा के अवसर पर बांकेबिहारी मंदिर श्वेत वस्त्रों के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारों और झालरों से सजाया गया। सुबह राजभोग आरती 12 बजे के स्थान पर 12:55 बजे और शयन भोग आरती 9:30 बजे के स्थान पर रात 10:25 बजे हुई। दर्शनों का समय बढ़ने से भक्तों के आनंद का ठिकाना नहीं रहा। मंदिर सेवायतों ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। ठाकुरजी के दिव्य दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही ठाकुर राधा सनेह बिहारी मंदिर में भी शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। ठाकुरजी ने श्वेत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। उधर, रात 10:45 बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी के स्वर्ण रजत सिंहासन पर मोर मुकुट, कट काछनी के पुन: दर्शन हुए। वहीं, सुबह श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान किया और अपने कार्तिक नियम सेवा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


खीर और चंद्रकला का लगा भोग
वृंदावन। शरद पूर्णिमा पर जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को खीर, चंद्रकला और दूध-भात का भोग लगाया गया। सायंकालीन बेला में मंदिर के सेवायतों ने सबसे पहले ठाकुरजी का दूध-भात के साथ ही चंद्रकला और मेवा मिश्रित खीर का भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed