फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बंद होटल में चल रहा था काले तेल का कारोबार

बंद होटल में चल रहा था काले तेल का कारोबार

Wed, 27 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बंद होटल में चल रहा था काले तेल का कारोबार
फिरोजाबाद/सिरसागंज। जिले में केरोसिन से डीजल बनाने और नेप्था का प्रयोग करके पेट्रोल बनाने का खेल प्रशासन एवं पूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को सिरसागंज के पास पकड़ लिया। काफी दिनों से चल रहे इस खेल में पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति ग्रामीण अंचल के पेट्रोल पंपों पर धड़ल्ले से किया जा रहा था। मौके से युवक को हिरासत में लेकर ही पूछताछ शुरू कर दी है। प्रशासन और अड्डों की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन


केरोसिन से डीजल और नेप्था का प्रयोग करके पेट्रोल बनाने का अवैध कारोबार करने वाले जिले में फिर सक्रिय हो गए। इस कारोबार से जुड़े लोग हाइवे के किनारे गोदाम बनाने के साथ यहां से इस तेल की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर करते हैं।
विज्ञापन


शिकोहाबाद क्षेत्र में जब नेप्था व डीजल के ही साथ युवक सोनू पकड़ा गया तो फिर मामला परत दर परत खुलता गया। डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर एसडीएम सिरसागंज अम्बरीश कुमार बिंद, पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार सरोज ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर हाईवे पर नगला राधे मोड़ स्थित श्रीराम होटल के पास बंद होटल में बने गोदाम में छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रशासन की टीम को आठ ड्रम भरे और तीन आधे भरे के साथ, सात खाली ड्रम मिले हैं। प्रशासन की टीम ने मौके से राजू नाम के युवक को पकड़ा है। इसमें केरोसिन से डीजल और नेप्था का प्रयोग करके पेट्रोल को बनाने का खेल चल रहा था।


जिला प्रशासन की टीम ने इसे कब्जे में ले लिया है। टीम के साथ शिकोहाबाद के उप निरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबिल जावेद अहमद, उदयवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सुनील कुमार साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed