{"_id":"59ca8ae84f1c1ba2538b48c8","slug":"151506446056-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी जेलर पर कैदी पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी जेलर पर कैदी पीटने का आरोप
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पा रहे एक कैदी ने डिप्टी जेलर पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में उसके परिवारीजनों ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
भूपेंद्र चौहान पुत्र रमेश चंद्र अपनी पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पा रहा है। उसने आरोप लगाया कि डिप्टी जेलर ने 24 सितंबर को उसकी लात घूंसों से मारपीट की। इस बात की जानकारी अपने परिवारीजनों तक पहुंचाई। इसके बाद उसकी मां राजेंद्री व अन्य परिवारीजन उससे मिलने जिला कारागार पहुंचे। इसके बाद मां जिलाधिकारी से मिलने पहुंची। उन्होंने डिप्टी जेलर द्वारा अपने पुत्र को पीटे जाने की शिकायत की। साथ ही उन्होंने अपने पुत्र का चिकित्सीय परीक्षण कराने व डिप्टी जेलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर डीएम आरपी सिंह ने कहा कि वे इस मामले की जांच कराएंगे। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।