फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पुलिस ने लूट की योजना बनाते दो बदमाश पकड़े

पुलिस ने लूट की योजना बनाते दो बदमाश पकड़े

Sun, 24 Sep 2017 11:49 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लूट की योजना बनाते दो बदमाश पकड़े
UP Police
एटा। लूट की योजना बनाते पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी का एक ट्रैक्टर, स्कार्पियो, कार, दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद किए है। मौके से फरार हुए तीन बदमाशों को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना पिलुआ पुलिस को शनिवार सूचना मिली कि अरथरा नहर पुल पर कुछ लोग चोरी का ट्रैक्टर और कार के साथ किसी लूटपाट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पर सक्रिय हुई पिलुआ पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। इसी समय बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने बचाव करते हुए आरोपी पंकज निवासी मोहल्ला कोलियान अवागढ़ और लालू निवासी धुमरी जैथरा को पकड़ लिया, जबकि संजय, विशन और संजय निवासी चिलाखा थाना कायमगंज फर्रुखाबाद तीनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी पिलुआ सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक महिन्द्रा ट्रैक्टर, स्कार्पियो के साथ ही दो तमंचे बरामद किए गए हैं।

साथ ही पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश वाहन चालकों को बेहोश करके लूटपाट करते थे। इसमें नाकाम होने पर वे उसे असलहों के बल पर लूट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed