{"_id":"59c127004f1c1b19688b56b1","slug":"151505830656-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे सात बाल श्रमिक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे सात बाल श्रमिक पकड़े
Updated Tue, 19 Sep 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रम विभाग ने शहर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे सात बाल श्रमिकों को पकड़ा है। यह कार्रवाई होलीगेट, दरेसी और कृष्णा नगर क्षेत्र में की गई। इससे व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप मच गया।
सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए यहां कार्यरत सात बाल श्रमिकों को पकड़ा है। टीम में शामिल श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके सिंह, एके सिंह और हंसराज ने प्रतिष्ठानों से अवमुक्त कराए सभी सात बाल श्रमिकों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करते हुए उनके परिजनों को सौंप दिया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि बाल श्रमिकों की आयु 14 साल से कम पाए जाने पर व्यापारिक प्रतिष्ठान के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसमें 20 हजार से लेकर 50 हजार रुपये का जुर्माना और छह माह से दो साल तक की कैद हो सकती है।