{"_id":"59bd30a24f1c1be4738b4de7","slug":"151505570978-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मथुरा में भी होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मथुरा में भी होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री
Updated Sat, 16 Sep 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार अब ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा देने जा रही है। इसके तहत घर बैठकर भी भू-संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। यह सुविधा फिलहाल प्रदेश के आठ जनपदों में मिलेगी, जिसमें मथुरा भी शामिल है।
अब तक रजिस्ट्री के रिकार्ड को ऑनलाइन करने का काम चल रहा था। अब सर्किल रेट भी ऑनलाइन कर दिए गए हैं, जिन्हें कहीं भी कोई भी देख सकता है। ई-स्टांप की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। इन सब के बाद प्रदेश सरकार ने अब ऑनलाइन रजिस्ट्री की शुरूआत करने का भी फैसला कर लिया है। यह सुविधा प्रदेश के आठ शहरों में एक अक्तूबर से मिलेगी। इसके लिए मथुरा का भी चयन किया गया है। मथुरा जनपद आगरा मंडल में अकेला ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए चयनित होने वाला जिला है। इसके अलावा जौनपुर, गाजियाबाद, बनारस, गोरखपुर, बाराबंकी, बरेली, बहराइच भी चयनित किए गए हैं।
सब रजिस्ट्रार द्वितीय हनुमंत यादव ने बताया कि इन प्रक्रिया के तहत अब कोई भी व्यक्ति भू-संपत्ति की खरीद या बिक्री के लिए ऑनलाइन डाटा दर्ज करा सकता है। उसे मोबाइल पर मिलने वाले मेसेज के बाद सिर्फ थंब इम्प्रेशन और फोटो के लिए रजिस्ट्री कार्यालय जाना होगा। इसके लिए रजिस्ट्री कार्यालय में सिर्फ एक से दो मिनट की उपरोक्त प्रक्रिया से गुजरना होगा।