फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राम-लक्ष्मण और रावण का होता है रिजर्व कोटा

राम-लक्ष्मण और रावण का होता है रिजर्व कोटा

Sat, 16 Sep 2017 07:47 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
राम-लक्ष्मण और रावण का होता है रिजर्व  कोटा
demo - फोटो : demo
मथुरा। दो राम, दो लक्ष्मण और दो ही रावण। रामलीला मंडलियों में भी प्रमुख कलाकारों का रिजर्व कोटा होता है। अगर किसी एक की तबीयत खराब हो जाए तो दूसरे को मंच पर उतारा जा सके। कई बार ऐन वक्त पर भी कलाकार बदलने पड़ जाते हैं। रामलीला मंडलियों में यह व्यवस्था खास है।
विज्ञापन

रामलीला मंडलियों का भी अपना रिजर्व कोटा है। मंडली संचालक सभी प्रमुख कलाकारों के दो-दो पात्रों को रखते हैं। खासकर जो रामलीला का मंचन करने के लिए शहर से बाहर जाते हैं। वहां अचानक किसी दूसरे पात्र की व्यवस्था करना संभव नहीं हो पाता है लिहाजा एक कलाकार अतिरिक्त साथ में लेकर जाते हैं। इस प्रकार के कई मामले सामने आए हैं जब कोई कलाकार बीमार हो गया या फिर उसे चोट लग गई तो दूसरे कलाकार की व्यवस्था करनी पड़ी। रामलीला संचालक बैजनाथ चतुर्वेदी का कहना है कि जो प्रमुख पात्र होते हैं उनके सहायक कलाकार की व्यवस्था करनी पड़ती है। अब हर रामलीला मंडली 30 से 35 कलाकार तो लेकर ही चलती है। कई कलाकारों को छोटे-छोटे कई रोल दे दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed