{"_id":"59bbe4cc4f1c1b88688b4bd3","slug":"151505486028-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराबरी पर छूटी सवा लाख की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराबरी पर छूटी सवा लाख की कुश्ती
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। पैगांव में आयोजित कुश्ती दंगल में 1.21 लाख रुपये की कुश्ती देवेंद्र पहलवान मथुरा और वरुण पहलवान दिल्ली के मध्य जोर बराबरी पर छूटी। नागाजी बाबा की याद में आयोजित दंगल में 2100 रुपये की तीन कुश्तियों में बृजलता, सीमा पहलवान, नीलम विजयी रहीं।
एक लाख रुपये पर लड़ी गई कुश्ती अमोल पहलवान और देवा पहलवान, मध्य बराबरी पर छूटी। 75000 रुपये पर लड़ी गई कुश्ती भी विक्रम सिंह और शिशपाल पहलवान के मध्य बराबरी पर छूटी। 11-11 हजार रुपये की दो कुश्तियों में माखन चोर, भगत सिंह ने बाजी मारी। 17000 रुपये की कुश्ती संजय भरतपुर और चिम्मा पहलवान औरंगाबाद के मध्य बराबरी पर छूटी।
दंगल की आखिरी कुश्ती एक लाख इक्कीस हजार की देवेंद्र पहलवान मथुरा और वरुण पहलवान दिल्ली के मध्य हुई। दोनों ही पहलवानों ने खूब जोर आजमाइश की लेकिन कोई किसी को पटखनी नहीं दे पाया। विजेताओं को दंगल कमेटी के पदाधिकारियों, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, भाजपा नेता तरुण सेठ ने इनाम देकर सम्मानित किया। कुंवर चंद रावत, महेश चौधरी, लोहरे प्रधान, चेतराम नेता, छिद्दी नेता, हरिसिंह बाबूजी, रोहताश, सुघड़ सिंह, हरीचंद्र प्रधान, सुखपाल मौजूद रहे।