{"_id":"59bab9d44f1c1b29688b4954","slug":"151505409492-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान तमंचा, चाकू सहित तीन युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान तमंचा, चाकू सहित तीन युवक पकड़े
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जसरथपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तमंचे और एक चाकू के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, निधौली कलां पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़ा।
बुधवार देर शाम थाना जसरथपुर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मसूलिया के पास वहां से गुजरते हुए तीन लोगों को संदिग्ध मानते हुए रोक लिया। पुलिस ने चेकिंग में संदिग्धों के पास सेे दो तमंचे और एक चाकू समेत दो कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि ओमकार पुत्र कामता, राजेश पुत्र छविराम और सुरेंद्र पुत्र हरवीर निवासी मसूलिया पर कार्रवाई करते हुए उन्हे जेल भेज दिया गया है।
पांच हजार का इनामी पकड़ा
थाना निधौली कलां पुलिस ने लूट जैसे संगीन मामले में वांछित चल रहे आरोपी रवि कुमार पुत्र वीनेश कुमार निवासी किशनपुर को सोरखा तिराहे से गिरफ्तार किया है। जिसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि मई माह में निधौलीकलां के साथ ही जैथरा क्षेत्र में आरोपी कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने बताया कि इनामी के कब्जे से नशीला पाउडर, स्कूटी एवं एक तमंचा समेत दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।