फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नरौरा से फिर बीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, हालात हुए खतरनाक

नरौरा से फिर बीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, हालात हुए खतरनाक

Sat, 12 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
नरौरा से फिर बीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, हालात हुए खतरनाक
ganga
कासगंज। जिले में अभी बाढ़ से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। शनिवार को फिर नरौरा से 17 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी और बढ़ने के आसार हैं। इलाके में लंबे समय से जलभराव के कारण संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। इन इलाकों में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय नहीं हैं। बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नरौरा से शुक्रवार को 177274 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। जो शनिवार को बढ़कर 194074 क्यूसेक हो गया। इस तरह जलस्तर में 17 हजार क्यूसेक की बढ़ोत्तरी हो गई। कछला ब्रिज के गेज में भी 5 सेमी जलस्तर बढ़ गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को जलस्तर 163.65 मीटर के निशान पर था, जो शनिवार को 163.70 पर पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर के चलते लहरा, कादरवाड़ी, कुबेरनगर, तारापुर, मनकापुर, मुफ्फर नगर, शहवाजपुर आदि इलाकों में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हालातों का जायजा लिया। शहवाजपुर बांध मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार अन्य अभियंताओं की टीम प्रभावित इलाकों में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है। लोगों को हर समय गंगा के पानी के बढ़ने का खतरा सता रहा है। लच्छी नगला, पंखिया नगला में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित है।

कादरगंज, सुन्नगढ़ी, नगला टिकुड़ी, नगला मेहरी, गठैरा, नगला खिमाई, पनसोती, जिझौल, हिम्मतनगर, बझेरा किलौनी, किसौल, देवकली, नगला जयकिशन, नगला हंशी, सनौड़ी सिहिमन, नरदौली, राजेपुर कुर्रा, मेहोला समेत कई गांव में बाढ़ का प्रकोप बरकरार है। इन गांवों में पानी भरा रहने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी प्रदूषित हो रहा है।


सहायक बाढ़ प्रभारी एके सिंह का कहना है कि नरौरा से शनिवार को पानी का डिस्चार्ज बढ़ा है, जिससे जलस्तर में वृद्धि हुई है। अभी मीडियम फ्लड के हालात बने रहने की उम्मीद है। क्योंकि पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है।

डिस्चार्ज हुआ पानी-

नरौरा से 194074 क्यूसेक
बिजनौर से 119644 क्यूसेक
हरिद्वार से 59565 क्यूसेक
कछला गेज 163.70 के निशान पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed