फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मथुरा से रामनगर सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन

मथुरा से रामनगर सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन

Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मथुरा से रामनगर सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन
मथुरा। रामनगर तक विशेष ट्रेन शुरू होने जा रही है। हालांकि अभी रेलवे बतौर ट्रायल ही इस सेवा को शुरू कर रहा है लेकिन अगर यात्रियों की संख्या बढ़ी तो इस ट्रेन को नियमित किया जा सकता है। फिलहाल 4 अगस्त से 29 सितंबर तक ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा। बरेली होकर यह ट्रेन रामनगर तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


मथुरा से बरेली रेल मार्ग पर कासगंज-अछनेरा के लिए तीन जोड़ा पैसेंजर ट्रेन चल रही हैं। अब पूर्वोत्तर रेलवे बरेली होते हुए रामनगर तक एक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि रामनगर से मथुरा के लिए चार अगस्त से 29 सितंबर तक स्पेशल ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन


इसमें यह ट्रेन हर शुक्रवार और रविवार को रात 9:30 बजे रामनगर से चलेगी। काशीपुर, बाजपुर, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरोें, सिकंदराराऊ, हाथरस सिटी, मथुरा छावनी और मथुरा जंक्शन पर सुबह 5:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मथुरा जंक्शन से यह ट्रेन हर शनिवार और रविवार को शाम 10:15 बजे रामनगर को चलेगी। रामनगर सुबह सात बजे पहुंचेगी। 55 दिनों में यह ट्रेन 17 चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed