{"_id":"596f923e4f1c1bff588b46af","slug":"151500484158-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे बिजली गुल, गर्मी से बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे बिजली गुल, गर्मी से बिलबिलाए लोग
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
अलीगंज। कायमगंज रोड पर बुधवार को 11 केवी की हाईटेंशन लाइन बदलने के लिए निगम ने चार घंटे शट डाउन लिया, लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण बुधवार को दस घंटे तक बिजली गुल रही। इसके चलते उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं के पसीने छूट गए। शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर में बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए विद्युत निगम कायमगंज रोड पर तार बदलने के लिए लगातार पांच दिन तक चार घंटे बिजली बंद रहने की बात कही थी। लेकिन बुधवार का तार बदलने का काम शुरू हुआ तो कस्बे की बिजली आपूर्ति दिन भर बंद रही।
इसके चलते उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं के पसीने छूट गए। लोग दिन भर विद्युत निगम अधिकारियों को बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए फोन करते रहे, लेकिन किसी अधिकारी या कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। उपभोक्ताओं ने राहत की सांस तब ली, जब शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड के एसडीओ राकेश कुमार का कहना है कि बिजली आपूर्ति पीछे से बंद रही है। जब उनसे पूंछा गया कि पीछे से कहां बिजली बंद रही तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।