{"_id":"596a60d94f1c1b386e8b48db","slug":"151500143833-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के 20 फ्लैट और कालोनी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के 20 फ्लैट और कालोनी सील
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के बकाया पांच करोड़ रुपये जमा न करने पर तहसील सदर की टीम ने शनिवार को प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के 20 फ्लैट और एक कालोनी सील कर दी। इससे पहले कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय सील किए जा चुके हैं।
कंस्ट्रक्शन के मालिकों द्वारा प्राधिकरण में विकास शुल्क जमा नहीं किया गया था। प्राधिकरण ने कई बार नोटिस जारी किए। मगर, इनका कोई जवाब नहीं दिया। बाद में सदर तहसील से आरसी जारी की गई। तब भी विकास शुल्क जमा नहीं किया गया।
शनिवार को तहसीलदार सदर रजनीकांत के नेतृत्व में टीम शास्त्रीपुरम स्थित कंपनी के प्रोजेक्ट पर पहुंची। यहां मंगलम आधार के पांच और मंगलम निकेत के 15 फ्लैट सील कर दिए गए। यहीं पर निर्माणाधीन मंगलम निले कालोनी पर भी टीम ने ताला जड़ दिया।