{"_id":"596a51e84f1c1b4a628b4774","slug":"151500140008-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरस्त किए जाएंगे खाद विक्रेताओं के लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरस्त किए जाएंगे खाद विक्रेताओं के लाइसेंस
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
भरछाना में बेमौसम में लगे दशहरी आम के दाने।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में 40 से अधिक खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी की जा रही है। इन विक्रेताओं ने पीओएस मशीन विभाग से प्राप्त नहीं की है। इसे लेकर कृषि विभाग कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।
खाद की बिक्री करने के लिए केंद्र सरकार ने हर खाद की दुकान पर पीओएस मशीन लगवाने के निर्देश दिए हैं। जिले के 311 खाद विक्रेताओं को वितरित करने के लिए कृषि विभाग को शासन से मशीन प्राप्त भी हो गईं। विभाग ने ब्लॉकवार मशीनों का वितरण कराया। हालांकि 150 व्यापारियों ने मशीन लेने में रुचि नहीं दिखाई।
इस पर जिला कृषि अधिकारी ने विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए। इसके बाद विभाग ने विक्रेताओं को 13 जुलाई तक का वक्त देते हुए मशीन क्रय करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी 40 विक्रेताओं ने मशीन क्रय करने में रुचि नहीं ली। अब विभाग ने विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की है। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश यादव ने बताया कि पीओएस मशीन नहीं लेने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।