फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टटलुओं ने युवक से मोबाइल और 35 हजार लूटे

टटलुओं ने युवक से मोबाइल और 35 हजार लूटे

Fri, 14 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
टटलुओं ने युवक से मोबाइल और 35 हजार  लूटे
demo pic - फोटो : demo
मथुरा। ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देखकर गांव मुड़सेरस के जंगल पहुंचे मुजफ्फरनगर के युवक को बंधक बनाकर टटलुओं ने 35 हजार की नकदी और दो मोबाइल लूट लिए। घटना राजस्थान में होने के बाद भी थाना गोवर्धन पहुंचे पीड़ित का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन



मुजफ्फरनगर के थाना नाई मंडी के पंचडराकला निवासी सुशील पुत्र महीपाल सिंह ने ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देखा। मोबाइल पर फोन किया तो उसे गोवर्धन आने को कहा गया। युवक सस्ती कार के लालच में 12 जुलाई को मथुरा पहुंच गया। यहां से उसने संबंधित मोबाइल पर फोन किया तो उसे गोवर्धन बुलाया गया। गोवर्धन पहुंचे सुशील को बाइक सवार दो युवक मिले।
विज्ञापन



दोनों बाइक सवार उसे अपनी गाड़ी से गांव मुड़सेरस के जंगल में ले गए। जहां पहले से हथियारों से लैस टटलुओं ने युवक को बंधक बनाकर 35 हजार की नकदी एवं दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद राजस्थान की सीमा में घटना को अंजाम देने के बाद टटलू भाग खड़े हुए। पीड़ित व्यापारी थाना गोवर्धन पहुंचा। व्यापारी की तहरीर पर राहुल एवं तीन अज्ञातों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि जल्द ही चारों टटलू पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed