{"_id":"5967c2bb4f1c1b21268b467f","slug":"151499972283-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर में बंटेगा पंडित जी की जयंती का न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भर में बंटेगा पंडित जी की जयंती का न्यौता
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनीत शर्मा (मथुरा)। जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का न्यौता इस बार देश भर में बांटा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही सभी मुख्यमंत्रियों तक पहुंचेगा। भाजपा शासित हर राज्य के सीएम को भी निमंत्रण जाएगा। पंडित जी के गांव में हफ्ते भर तक मोदी और योगी सरकार रहेगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मथुरा में फरह क्षेत्र के गांव नगला चंद्रभान के रहने वाले थे। नगला चंद्रभान में स्थित दीनदयाल धाम में हर साल पंडित जी की जयंती (जन्मदिवस) मनाया जाता है। हर साल जयंती पर होने वाले आयोजनों में संघ और भाजपा के शीर्ष नेता पहुंचते हैं। इस साल केंद्र में और यूपी दोनों ही जगह भाजपा की सरकार है लिहाजा इस कार्यक्रम को भव्य करने की प्लानिंग हो रही है।
18 सितंबर से आयोजन कराए जाएंगे। इसके लिए कार्यक्रमों का कलेंडर जारी हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस बार समारोह में शामिल होंगे। 25 सितंबर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। न्यौता किस-किस को जाएगा इसकी सूची आयोजन समिति की मीटिंग में तय की गई है। देश में भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री इस बार बुलाए जा रहे हैं। दीनदयाल धाम के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह का कहना है किॅ क्षेत्रीय लोगों के लिए भव्य मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। 18 से पच्चीस सितंबर तक कार्यक्रम रहेगा।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से शुरू होंगी गई योजनाएं
मथुरा। पंडित जी जयंती पर सरकार कई योजनाओं की घोषणा कर सकती है। फरह और आसपास के इलाकों में विकास के कार्य शुरू कराए जाएंगे। माना जा रहा है कि समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा के विकास से संबंधित योजनाओं का एलान कर सकते हैं। संघ ने भी इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। नए मार्ग की योजना बन सकती है। पेयजल योजना को शुरू किया जा सकता है। पिछली सरकार की किसी योजना को भाजपा सरकार पंडित जी के नाम से घोषित कर सकती है।