{"_id":"5967adeb4f1c1b1c438b4628","slug":"151499966955-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरने के बाद भी पा रहे पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरने के बाद भी पा रहे पेंशन
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। वे स्वर्ग में हैं, लेकिन सरकार उनको स्वर्ग में पेंशन भेज रही है। हर तिमाही पर उनके खाते में 1200 रुपये पहुंच जाते हैं। जी हां जिले में मरने के बाद भी तमाम पेंशन धारकों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है। जिले में 618 मृतकों को पेंशन मिलने की पुष्टि हुई है। बड़ी संख्या में मृतकों और अपात्रों को दी जा रही पेंशन को लेकर समाज कल्याण विभाग सजग हो गया है। विभाग ने मृतक पेंशन भोगियों से वसूली करने की तैयारी की है।
जिले में पेंशन योजनाओें में लाभार्थियों के चयन को लेकर हुआ खेल अब खुलता नजर आ रहा है। समाजवादी पेंशन में जहां 5874 लाभार्थी अपात्र निकले। वहीं वृद्धावस्था पेंशन योजना का हाल भी कुछ ऐसा ही है। पेंशन योजना में सत्यापन के बाद 618 मृतक और 96 अपात्र पाए गए हैं। हैरत की बात यह है कि मृतकों के खातों में भेजी जा रही पेंशन को हर माह खाते से निकाली भी जा रहा है। समाज कल्याण विभाग से जिले के 22,965 वृद्धों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद हर पेंशन योजना का सत्यापन कराया जा रहा है। जिसमें 16975 लाभार्थियों के सत्यापन के बाद 714 मृतक और अपात्र पाए गए हैं।
विभाग ने जिन मृतकों के खाते में पेंशन जमा हो रही है, उसे वापस लेने की तैयारी की है। मृतकों के खाते से पेंशन निकाली गई है, उनके खिलाफ वसूली के साथ-साथ कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। अपात्र मिले 96 लाभार्थियों से भी पेंशन की वसूली की जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार कहते हैं कि वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर सत्यापन का काम चल रहा है। अब तक 714 अपात्र और मृतक सामने आए हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में शासन को भी अवगत कराया जाएगा।