{"_id":"5953f6c44f1c1bd70e8b475a","slug":"151498674884-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर संविदा कर्मियों ने किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर संविदा कर्मियों ने किया कार्य
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियुक्त संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर विरोध किया। संविदा श्रम कानून में संशोधन प्रक्रिया में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी पर नाराजगी जताई। कहा कि अगर संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया गया तो संघ उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा।
सीएमओ कार्यालय, सीएचसी, नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। एनआरएचएम संविदाकर्मी एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि संविदा श्रम (नियमन एवं उन्मूलन) कानून की धारा-25 (2) में जो भी संशोधन किया जाए, उसमें सभी संविदा कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाए।
वर्षों से सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों के हितों को दरकिनार कर संशोधन किया गया तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन सभी अधिष्ठानों के संविदा-ठेका अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मिलित करते हुए देशव्यापी आंदोलन को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि संगठन के आह्वान पर जिले के सभी संविदा कर्मचारी एकजुट हैं।