{"_id":"5953f5ab4f1c1b42598b45a1","slug":"151498674603-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मेगावाट का सोलर पावर प्लांट बन कर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मेगावाट का सोलर पावर प्लांट बन कर तैयार
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के बलदेव क्षेत्र में 30 करोड़ की लागत वाला पांच मेगावाट का सोलर पावर प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। अब इसे गोकुल स्थित 220 केवीए बिजलीघर से जोड़ना बाकी रह गया है। इस कार्य के पूरा होते ही यहां सौर ऊर्जा उत्पादन शुरू हो जाएगा।
इस के साथ 500 किलोवाट के एक और नए सोलर प्लांट पर भी जल्द काम शुरू होने जा रहा है। सोलर ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही केंद्र सरकार की मदद से जनपद के पहला सोलर पावार प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत गांव गिरधरपुर में स्थापित किए गए इस सोलर पावर प्लांट की क्षमता पांच मेगावाट है, जो ग्राम पंचायत की 10 हेक्टेयर जमीन पर स्थापित किया गया है।
यहां उत्पादित बिजली को उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन को दिया जाएगा। इसके लिए पावर कार्पोरेशन गिरधरपुर से गोकुल 220 केवीए बिजलीघर तक के लिए लाइन डाल रहा है। नेडा के तकनीकी सहायक थान सिंह ने बताया कि संभावना है कि प्लांट जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा मथुरा कलक्ट्रेट की छतों पर भी 500 किलोवाटर का सोलर पावर प्लांट स्थापित होने जा रहा है। यह करीब 66 लाख रुपये की लागत का होगा। इसकी स्थापना अगले चार माह के दौरान गाजियाबाद की कंपनी को करनी है।
सोलर प्लांट की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव
सांसद हेमामालिनी ने जनपद को बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पांच मेगावाट वाले प्लांट की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया है। मुख्यमंत्री को भेजे प्रस्ताव में बलदेव क्षेत्र में 100 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाने की अपील की है।