फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तहसीलदार की लापरवाही, बिना नोटिस घर किया सील

तहसीलदार की लापरवाही, बिना नोटिस घर किया सील

Fri, 09 Jun 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार की लापरवाही, बिना नोटिस घर किया सील
राजस्‍व टीम - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। तहसीलदार की लापरवाही के चलते एक परिवार को दिन भर कमरे में बंद रहना पड़ा। जब पीड़ित परिवार के मुखिया ने उच्चाधिकारियों और भाजपा नेता व एसडीएम के संज्ञान में मामला आया तो प्रशासनिक अधिकारियों में भी खलबली मच गई। एसडीएम ने टीम भेज कर मकान का ताला तुड़वा कर परिवार को आजाद कराया।
विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के मोहल्ला अतुल बिहार का है। यहां निवासी अतुल यादव पुत्र रामनरेश यादव मकान में रहते हैं। अतुल ने 2015 में मौजा चितावली में 2800 वर्ग फुट जगह खरीदी थी, जिसमें कुछ हिस्सा बना हुआ था। एक साल बाद उन्होंने यह जमीन सरला यादव को बेच दी। लेकिन इस जमीन को कामर्सियल में दिखा कर कम स्टांप लगा कर एक लाख 64 हजार की रिकवरी निकाल दी। लेकिन इसकी जानकारी अतुल व परिवार को नहीं हुई। दो दिन पूर्व तहसीलदार ने घर जाकर आरसी काटने की जानकारी दी।
विज्ञापन

आठ जून को 1लाख20 हजार रुपये बैंक में चालान द्वारा जमा कराए। इसके बाद भी शुक्रवार को तहसीलदार नरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मकान पर पहुंचे और पीड़ित के मकान पर अपना ताला लगा कर सील लगा दी। इस दौरान टीम ने मकान के अंदर गृह स्वामी की पत्नी रश्मी और उनके दो बच्चे अंदर बंद कर दिए। बाहर से ताला लगाने के बाद पीड़ित परिवार ने तहसीलदार से अनुनय विनय की, लेकिन अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने एक भी नहीं सुनी। जब यह मामला पीड़ित अतुल ने उच्चाधिकारियों और भाजपा नेताओं के संज्ञान में डाला प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। मामला बढ़ता देख एसडीएम संगमलाल यादव ने आनन-फानन में टीम भेज कर मकान की सील तुड़वा दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली। लेकिन पीड़ित परिवार तहसीलदार की इस कार्यवाही से काफी आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसडीएम संगमलाल यादव ने बताया तहसीलदार ने उनके संज्ञान में लाए बगैर मकान सील किया है। जब उनके संज्ञान में आया तो जिलाधिकारी नेहा शर्मा को अवगत कराया। इसके बाद टीम भेज कर सील तुड़वा दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में तहसीलदार नरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार व संग्रह अमीन से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed