फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फिलहाल नगर पालिका नहीं बनेगा बरसाना

फिलहाल नगर पालिका नहीं बनेगा बरसाना

Tue, 05 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
फिलहाल नगर पालिका नहीं बनेगा बरसाना
मथुरा। बरसाना को नगर पालिका बनाने के प्रस्ताव पर आपत्ति लगाते हुए शासन ने संशोधित प्रस्ताव मांगा है। इसके बाद बरसाना फिलहाल नगर पालिका नहीं बन सकेगा। शासन ने तीन बिंदुओं पर फिर से रिपोर्ट मांगी है। इसके पहुंचने के बाद ही शासन बरसाना को नगर पालिका बनाने पर फैसला करेगा।
विज्ञापन


राधारानी की नगरी बरसाना फिलहाल नगर पंचायत है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जनसुविधाओं की दृष्टि से इसे पालिका बनाने पर विचार चल रहा है। इसके लिए शासन के स्तर से मांगा गया प्रस्ताव डीएम मथुरा ने शासन को भेजा था।
विज्ञापन


शासन ने सीमा विस्तार के साथ बरसाना को पालिका बनाए जाने संबंधी प्रस्ताव पर डीएम से तीन बिंदुओं पर फिर से रिपोर्ट मांगी है। इसमें पूछा है कि यहां स्वास्थ्य, पुलिस, यातायात, सार्वजनिक शौचालय, संचार, डाकघर, बैंक की क्या सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के लिए बोर्ड का प्रस्ताव भी मांगा है। साथ ही प्रस्तावित क्षेत्र में कृषि आधारित और गैर कृषि आधारित रोजगार से जुड़े लोगों का डाटा मांगा है। अब इन बिंदुओं पर रिपोर्ट जाने के बाद शासन बरसाना को नगर पालिका बनाने के संबंध में फैसला करेगा।

पालिका में शामिल होंगे ये गांव
जिला प्रशासन ने बरसाना को पालिका बनाने के साथ इसके सीमा विस्तार का भी प्रस्ताव भेजा है। इसमें बरसाना से मानपुर, ऊंचागांव, रूप नगर, चिकसोनी, बरसाना देहात, गाजीपुर, संकेत, ढवाला, खोर गांव को भी जोड़ा गया है।


शासन में उलझा है गोवर्धन का प्रस्ताव
सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान गोवर्धन संपूर्ण परिक्रमा मार्ग को एक पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें गोवर्धन और राधाकुंड नगर पंचायतों के साथ कुछ ग्राम पंचायतों को मिलाकर गोवर्धन को नगर पालिका बनाए जाना था, लेकिन शासन स्तर पर यह प्रस्ताव अभी भी अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed