{"_id":"599c76464f1c1b13728b47aa","slug":"150342614214-tundla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाईवे पर मंगलवार सुबह टोल प्लाजा के निकट एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार आगरा निवासी युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत 10/723 आवास विकास कालोनी निवासी अमित सक्सेना पुत्र यागेंद्र सक्सेना मंगलवार सुबह पांच बजे अपने साथी दीपक चौहान के साथ बाइक से फिरोजाबाद जा रहे थे।
टोल प्लाजा के निकट उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक की गति तेज होने के कारण हादसे में अमित डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए और दीपक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए हाईवे एंबुलेंस बुलाई, लेकिन तब तक अमित सक्सेना की मौत हो गई। दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे दीपक के परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए।