{"_id":"599098f34f1c1bc2288b47a7","slug":"15026485756-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी-सज गए मंदिर, बज रही शहनाई...आ रहे कृष्ण कन्हाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी-सज गए मंदिर, बज रही शहनाई...आ रहे कृष्ण कन्हाई
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भगवान के जन्मोत्सव को लेकर मथुरा में भव्य तैयारियां हो रही हैं। मंदिर तो सज ही रहे हैं घर घर उत्सव के रंग भी दिखने लगे हैं। लड्डू गोपाल को संवारने के लिए रंग बिरंगी पोशाकें आ रही है। लल्ला के लिए पालना मंदिरों में लगाया जा रहा है। जन्मस्थान तो कान्हा के स्वागत को तैयार है। 15 अगस्त की मध्यरात्रि को भगवान कृष्ण जन्म लेंगे।
मथुरा में 15 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। वृंदावन, गोकुल, बरसाना और नंदगांव के मंदिरों में तैयारियां चल रही हैं। रंग बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमग करने लगे हैं। देश भर में श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी) को लेकर भले ही अलग-अलग मत हों लेकिन मथुरा में जन्माष्टमी 15 अगस्त को मनाई जा रही है। जन्मस्थान पर तो पंद्रह अगस्त की सुबह 9 बजे लीला मंच पर महंत नृत्य गोपाल दास महाराज द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। शाम पांच बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी और मध्यरात्रि भागवत भवन में जन्माभिषेक होगा।
वहीं बल्लभकुल संप्रदाय का पुष्टिमार्गीय मंदिर द्वारिकाधीश से बड़ी संख्या में लोग जुड़े है। इस मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अभिषेक 15 अगस्त की मध्य रात्रि को मनाया जाएगा। मंदिर में तैयारी चल रही हैं। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी जी मंदिर, इस्कॉन टेंपल, प्रेम मंदिर, ठाकुर राधारणम मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव 15 अगस्त की मध्यरात्रि मनाया जाएगा। बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त आ रहे हैं। हर तरफ राधे राधे गूंज रहा है।