{"_id":"599098e64f1c1b85338b471b","slug":"150264856317-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी-कासगंज रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी-कासगंज रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर रेलवे अधिकारी व्यवस्थाओं में जुट गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। कासगंज रूट पर दो दिन ट्रेन चलाने के साथ दो स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट खिड़की खोली जाएंगी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अलवर, आगरा, कासगंज, भरतपुर व अछनेरा व आसपास के जिलों से लाखों श्रद्धालु ट्रेन से मथुरा आते हैं। श्रद्धालुओं को मथुरा तक लाने और ले जाने के लिए आधा दर्जन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। यह व्यवस्था 18 अगस्त तक रहेगी। मंडल वाणिज्य प्रबंधक संचित त्यागी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आगरा से झांसी और ग्वालियर तक चलने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनों को मथुरा तक बढ़ा दिया है।
दोनों ट्रेन 18 अगस्त तक मथुरा से ग्वालियर व झांसी तक चलेंगी। साथ ही 15 व 16 अगस्त को कासगंज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। डीसीएम ने बताया कि मथुरा जंक्शन व भूतेश्वर स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जा रहे हैं। साथ ही सेकेंड एंट्री पर बने दोनों यात्री मेला प्रतीक्षालयों पर पानी व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। भूतेश्वर स्टेशन पर मोबाइल टॉयलेट लगाई जा रही हैं और पानी के इंतजाम किए गए हैं।