Firozabad: टीटीजेड क्षेत्र में हाईवे पर दौड़ रहे हैं 15 साल पुराने वाहन, नगर निगम कसेगा शिकंजा
आईटीएमएस योजना के तहत नगर निगम द्वारा शहर के 13 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही ट्रैफिक सिग्नल भी लगवाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में दौड़ रहे 15 साल पुराने वाहनों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इन वाहनों की आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत नगर निगम द्वारा निगरानी की जा रही है। वाहनों का डाटा एकत्रित कर परिवहन विभाग को सौंपा जाएगा।
आईटीएमएस योजना के तहत नगर निगम द्वारा शहर के 13 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही ट्रैफिक सिग्नल भी लगवाए हैं। ट्रैफिक सिग्नल के लिए भले ही अभी कनेक्टिविटी लखनऊ से नहीं मिली हो, लेकिन स्थानीय स्तर पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम अफसरों के अनुसार अभी उन वाहनों की निगरानी आईटीएमएस के तहत की जा रही है जो 15 साल पुराने वाहन है। यह टीटीजेड क्षेत्र में नहीं चल सकते।
चिन्हित किए जा रहे वाहन
ऐसे वाहनों को आईटीएमएस योजना के तहत चिन्हित कर उनके बारे में सहायक संभागीय परिवहन विभाग को सूची सौंपी जाएगी। लखनऊ से ट्रैफिक सिग्नल के लिए जल्द ही कनेक्टिविटी मिलने के साथ ही ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आईटीएमएस के माध्यम से एकत्रित किया जाने वाला डाटा हर रोज कंपनी के कर्मचारियों द्वारा नगर निगम अफसरों को सौंपा जा रहा है।
दो हजार से अधिक वाहनों पर नहीं लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
एआरटीओ राजेश कर्दम ने बताया कि एक जनवरी 2019 से लेकर 31 मई 2022 तक जिले में एक लाख 40 हजार आठ वाहन संचालित है। इसमें से एक लाख 38 हजार 314 वाहन स्वामियों द्वारा वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा ली गई है। शेष बचे दो हजार 229 वाहनों पर अभी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है। जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
टीटीजेड क्षेत्र में चलना है प्रतिबंधित
नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय सिंह चौहान ने बताया कि आईटीएमएस के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अभी उन वाहनों की निगरानी की जा रही है जो 15 साल पुराने है। जिनका टीटीजेड क्षेत्र में चलना प्रतिबंधित है। इन वाहनों का प्रतिदिन डाटा एकत्रित करके सहायक संभागीय परिवहन विभाग को सौंपा जाएगा। कनेक्टिविटी मिलने के साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई लखनऊ से की जाएगी।
पकड़ में आए वाहन
91 तीन हजार किग्रा डीजल वाहन
39 इंश्योरेंस एक्सपायरी वाहन
02 बिना एनओसी
03 स्कूल वाहन बिना फिटनेस