{"_id":"6176e56f6c13002ebe05a89d","slug":"15-thousand-people-were-vaccinated-against-corona-rescue-at-166-centers-mainpuri-news-agr5127015153","type":"story","status":"publish","title_hn":"166 केंद्रों पर 15 हजार लोगों को कोरोना बचाव से लगाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
166 केंद्रों पर 15 हजार लोगों को कोरोना बचाव से लगाया टीका
विज्ञापन
मैनपुरी। भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को मेगा टीकाकरण दिवस मनाया गया। इस दौरान जिले में 48 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 15 हजार लोगों को टीका लगाया गया।
सोमवार को जिले में 166 सत्रों पर कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराया गया। शाम छह बजे तक प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार जिले में 48 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 15 हजार लोगों को टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ.पीपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण किया जा रहा है। 25 अक्तूबर तक 10,22,951 जनपद के नागरिकों को टीकाकरण का लाभ दिया गया।
सीएमओ ने बताया कि जिले में 833657 लोगों को प्रथम डोज और 189294 नागरिकों को दूसरे डोज से आच्छादित किया जा चुका है। पिछले अन्य दिनों की सापेक्ष सोमवार को जिले में टीकाकरण का कुछ स्तर सुधरा। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को लगातार टीकाकरण कार्यक्रम जारी रखने के निर्देश दिए हैं।