फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 roads in the Fatehpur Sikri assembly constituency to be improved

Agra News: फतेहपुर सीकरी विधानसभा में 3.23 करोड़ से सुधरेंगी 15 सड़कें

Fri, 23 Oct 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
15 roads in the Fatehpur Sikri assembly constituency to be improved
किरावली फोटो विधायक चौधरी बाबूलाल
किरावली। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 15 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए स्वीकृति प्रदान की है। विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति के तहत कुल 6.760 किलोमीटर लंबाई की सड़कों की मरम्मत पर करीब 3 करोड़ 23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को जर्जर मार्गों से राहत मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों, किसानों और राहगीरों को सुविधा मिलने के साथ ही गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन




इन 15 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत

• अछनेरा से अरदाया मार्ग।
• अछनेरा-फरह रोड से छ: पोखर मार्ग।
• राष्ट्रीय राजमार्ग-11 से गुड़ की मंडी मार्ग।
• राष्ट्रीय राजमार्ग-11 से नजीरपुरा मार्ग।
• मंगोली कलां से नगला धीरू होते हुए मंगोली खुर्द मार्ग।
• गोठरा से मंडोली, सूरोठी, तुरकिया मार्ग।
• जाजऊ से नहर कोठी तक मार्ग।
• आंबेडकर गांव हंसेला के जूनियर हाईस्कूल से नहर तक शेष मार्ग।
• मोरी-अकोला मार्ग के किलोमीटर 10 से नगला महासुख होते हुए नगला भुजा मार्ग।
• नगला ब्राह्मण से गोपाल माइनर (धर्मशाला) तक मार्ग।
• फतेहपुर सीकरी-कागारौल मार्ग से बसेरी चाहर वाया बेमन मार्ग।
• किरावली-कागारौल मार्ग के किलोमीटर 15 से गहर्रा कलां वाया नगला जसोला मार्ग।
• जाजऊ मार्ग से बोहरे फार्म तक मार्ग।
• रायभा से कठवारी मार्ग।
• रायभा मर्गुरा से जनूथा मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed