{"_id":"636942f506311c443d6fc17e","slug":"15-named-in-the-case-of-jamming-report-on-25-30-unknown-kasganj-news-agr552636977","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हुई सख्त, जाम लगाने के मामले में 15 नामजद, 30 अज्ञात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हुई सख्त, जाम लगाने के मामले में 15 नामजद, 30 अज्ञात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। तीन दिन पूर्व सड़क दुघर्टना में महिला की मौत होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को नामजद एवं 25-30 लोगों को अज्ञात दर्शाते हुए एफआईआर दर्ज की है।
बदायूं-मैनपुरी रोड पर 4 नवंबर को सड़क दुर्घटना में कलुआ नगला निवासी प्रभा की मौत हो गई थी। इसके चलते कलुआ नगला के सामने महिला का शव रखकर एवं ईंट, पत्थर, लकड़ी एवं लट्ठा आदि डालकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया और प्रदर्शन किया था। मौके पर एसडीएम, सीओ सहित पटियाली सर्किल के गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा थानों की पुलिस भी पहुंची।
आक्रोशित लोग प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद आधी रात को मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह भाटी ने मुकेश, आशाराम, विक्रम, कन्हई, रोहित, मंगल, विजय, ऊदल, अमजीत, अर्जुन, सुनील, केपी सिंह, पम्मू, मुन्ना, रिषी निवासीगण नगला कलुआ को नामजद किया है। इसके अलावा 25 से 30 लोग अज्ञात दर्शाए हैं।