फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 hundred roadways buses will running during mudiya purnima mela 2019 in mathura

राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए चलाई जाएंगी सात मंडलों की 1500 बसें

Thu, 04 Jul 2019 02:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jul 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
15 hundred roadways buses will running during mudiya purnima mela 2019 in mathura
मुड़िया पूर्णिमा मेला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन में राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला 12 जुलाई से शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन व्यापक स्तर पर तैयारियां में जुटा हुआ है, वहीं मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने परिक्रमार्थियों के लिए रोडवेज ने पूरी तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


मुड़िया मेले के लिए सात मंडलों की 1500 बसें परिक्रमार्थियों के लिए गोवर्धन दौड़ाई जाएंगी। खास यह है कि अबकी बार यह बसें नंबर से संचालित की जाएगी। इसके लिए सात एआरएम सेक्टर के हिसाब से बसों के संचालन पर पूरी नजरें रखेंगे। 
विज्ञापन


एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, इटावा और मेरठ मंडल की बसें गोवर्धन के लिए संचालित की जाएंगी। यह बसें 11 जुलाई को आना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सात मंडलों के एआरएम शुक्रवार को मथुरा में जुटेंगे। यह एआरएम गोवर्धन के मुड़िया मेले में दौड़ने वाली बसों के संचालन के लिए मंथन करेंगे। बसों के मार्ग को भी एआरएम देखेंगे।

जीआरपी ने किया निरीक्षण

आगामी सप्ताह से शुरू हो रहे मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन ने बुधवार को मथुरा जंक्शन व आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। मुड़िया पूर्णिमा में अधिकांश श्रद्धालु ट्रेनों से मथुरा व गोवर्धन पहुंचेंगे। 

इसे लेकर सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन मथुरा आए और मेले को लेकर समीक्षा बैठक की और निरीक्षण किया। सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि मेले को लेकर 100 से अधिक अतिरिक्त फोर्स मांगा गया है। आठ जून तक फोर्स मिल जाएगा। 

एक करोड़ श्रद्धालु आने का अनुमान

मुड़िया मेला में मंदिर सेवायतों को एक करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मुड़िया मेला में आने वाले भक्त परिक्रमा के साथ दूध-भोग एवं प्रसाद चढ़ाते हैं। सायंकालीन बेला में फूलबंगला एवं छप्पन भोग के दर्शन होते हैं। 

दानघाटी मंदिर के सेवाधिकारी लाला पंडित ने बताया कि सोमवार को प्रात: बेला में चार बजे मंगला अभिषेक के साथ सेवा शुरू हो गई है। मंगलाभिषेक में गिरिराज जी का दूध-दही, घी, शहद पंचामृत आदि से विशेष अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed