फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 days platefarm halt, kasganj mathura railroute

आज से 15 दिन तक बस्तोई हॉल्ट पर नहीं ठहरेंगी ट्रेनें

Wed, 05 Jan 2022 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
15 days platefarm halt, kasganj mathura railroute
कासगंज। कासगंज से बस्तोई हॉल्ट तक यात्रा करने से पहले विचार कर लें। क्योंकि कासगंज-मथुरा रेलखंड पर बस्तोई हॉल्ट पर प्लेटफार्म ब्लॉक किया गया है। मरम्मत के काम को लेकर यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में यहां प्रतिदिन ठहरने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों का ठहराव यहां बृहस्पतिवार से 15 दिन तक नहीं होगा।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते रेलवे कभी ट्रैक ब्लॉक ले रहा है, तो कभी प्लेटफॉर्म ब्लॉक कर रहा है। अब बस्तोई हॉल्ट पर प्लेटफॉर्म ब्लॉक लिया गया है। रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यहां प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। ट्रेन संख्या 05413/05414 कासगंज-आगरा फोर्ट अपडाउन, ट्रेन संख्या 05423/05424 कासगंज-भरतपुर अपडाउन, ट्रेन संख्या 05347/05346 कासगंज-मथुरा अपडाउन, ट्रेन संख्या 05347/05348 कासगंज-अछनेरा अपडाउन और ट्रेन संख्या 05387/05388 कासगंज-मथुरा अपडाउन का ठहराव यहां अब नहीं होगा। सिर्फ इन्हीं ट्रेनों का यहां ठहराव होता था। प्लेटफॉर्म पर मरम्मत के कारण यह ब्लॉक लिया गया है। ट्रेनों का ठहराव बंद होने से यात्रियों को बस्तोई हॉल्ट तक यात्रा करने में अब असुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed