{"_id":"638c9e7b7cd6872cfa738c47","slug":"15-cows-died-after-being-hit-by-train-on-the-agra-jhansi-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर 15 गोवंश मरे, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर 15 गोवंश मरे, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
Sun, 04 Dec 2022 06:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:50 PM IST
सार
ट्रेन से गोवंश कटने पर अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता अवतार सिंह ने रेलवे विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में जांच की मांग की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक स्थित गांव जखौदा पर रविवार सुबह करीब 15 गोवंश की ट्रेन से कटकर मर गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना मलपुरा प्रभारी तेजवीर सिंह, चौकी प्रभारी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृत गोवंशों को गड्ढा खुदवाकर दफना दिया है।
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता अवतार सिंह ने रेलवे विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है। गोरक्षा क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मुखिया ने बताया कुछ समय पहले भी रेल से कटकर कई गोवंश मर चुके हैं। रेलवे को इसके लिए खास इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि रेलवे ट्रैक की एक तरफ बैरिकेडिंग नहीं है। इस कारण गोवंश ट्रैक पर पहुंच जाते हैं। इसके कारण ट्रेन की चपेट में आकर पहले भी गोवंश मर चुके हैं। ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों से रेलवे ट्रैक पर बैरिकेडिंग कराने की मांग की है, जिससे इस तरह के हादसे रोके जा सकें।
विज्ञापन