{"_id":"635d71b7a41ac42b7c3162ec","slug":"15-bigha-rice-crop-kurk-mainpuri-news-agr5517322184","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 बीघा धान की फसल की कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 बीघा धान की फसल की कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। तहसील क्षेत्र के गांव नाहिली में सरकारी जमीन पर खड़ी 15 बीघा धान की फसल को तहसील प्रशासन ने कुर्क कर लिया। पूर्व में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर कब्जेदारों ने इस भूमि पर धान की रोपाई की थी। शिकायत पर चिह्नांकन के बाद प्रशासन ने फसल न काटने की चेतावनी दी थी।
गांव नाहिली में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई थी। शिकायत पर लगभग एक माह पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाइश की थी। इसमें पाया था कि करीब 15 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर धान की फसल रोपी गई है। इस पर टीम ने सरकारी भूमि चिह्नित करते हुए फसल का कटान न करने की चेतावनी दी थी। अब धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है, इसी के चलते शनिवार को फसल को कुर्क कर लिया गया। तहसीलदार कमल सिंह और नायब तहसीलदार राजीव अग्रवाल की मौजूदगी में फसल को काटा गया। तहसीलदार कमल सिंह ने बताया कि गांव निवासी नेत्रपाल, मुन्नालाल, विनोद कुमार, गुलाब सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ बंटू आदि ने करीब 15 बीघे जमीन पर धान की फसल उगाई हुई थी, जिसकी आज कटाई हो रही है। फसल को विक्रय कर धनाशि राजस्व में जमा की जाएगी। मौके पर कानूनगो महेश तोमर, एसआई रामगोपाल आदि मौजूद रहे।