फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 air baloon will fly on sky of agra

आगरा के आसमान में उड़ेंगे 15 हॉट एयर बैलून

Mon, 28 Sep 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
15 air baloon will fly on sky of agra
आगरा के आसमान में पहली बार 15 हॉट एयर बैलून उड़ाने की पूरी तैयारी है। 1200 से 3 हजार फुट की ऊंचाई का रोमांच और ताज-किले का दीदार। हॉट एयर बैलून से ऐसा नजारा आप नवंबर में ले पाएंगे। शहर में 14 से 16 नवंबर तक ताज बैलून फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है, जिसमें 12 देशों के 15 बैलून प्रदर्शित किए जाएंगे। तीन दिवसीय बैलून फेस्टिवल में सुबह शहर के अलग-अलग लोकेशन पर बैलून उड़ाए जाएंगे। रात में यमुना किनारे नाइट ग्लो कांसर्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हॉट एयर बैलून जगमगाते रहेंगे।
विज्ञापन

 यूपी टूरिज्म के साथ बैलून एक्टिविटी कंपनी स्काई वॉल्ट्ज ने यह एडवेंचर आधारित फेस्टिवल का आयोजन किया है। स्काई वाल्ट्ज निदेशक समित गर्ग ने रविवार शाम को ग्रांड इंपीरियल होटल में हॉट एयर बैलून को प्रदर्शित करने के साथ फेस्टिवल का एलान किया। उन्होंने बताया कि 14-16 नवंबर तक हर सुबह ये गुब्बारे आसमान की शोभा बढ़ाएंगे। करीब 1200 से 3 हजार फीट तक राइड होगी। अमेरिका, ब्रिटेन, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, यूएई, थाईलैंड, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम आदि देशों के बैलून एक्सपर्ट इस फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे। एयरफोर्स, प्रशासन और एएसआई से इस बारे में अनुमति भी ले ली गई है। ताजमहल के 500 मीटर दायरे से बाहर ही यह उड़ान होंगी। समित गर्ग के मुताबिक 20 नॉट तक हवा की रफ्तार होने पर बैलून राइड होगी, लेकिन उससे अधिक पर नहीं।
विज्ञापन

यूपी टूरिज्म के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आगरा में पर्यटकों को यह रोमांचक अनुभव होगा। तीन दिवसीय फेस्टिवल के बाद कोशिश होगी कि हॉट एयर बैलून पूरे साल चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed