{"_id":"5963c2d64f1c1b92198b46db","slug":"14997102263-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिहार कॉलोनी में आबकारी विभाग का छापा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिहार कॉलोनी में आबकारी विभाग का छापा, हड़कंप
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। आजमगढ़ में शराब पीने से हुई 16 मौतों के बाद जिला प्रशासन में भी खलबली मच गई। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा सोमवार को शिकोहाबाद और सिरसागंज स्थित गिहार कालोनी में छापामारी की गई। इस दौरान आबकारी विभाग ने मौके से कच्ची शराब और लहन भारी मात्रा में नष्ट कराया।
सोमवार सुबह 11 बजे आबकारी इस्पेक्टर कौशल किशोर के नेतृत्व में गिहार कालोनी में छापामारी की गई। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया गिहार कालोनी से दो सौ लीटर लहन और 30 लीटर कच्ची शराब नष्ट कराई है। चेतावनी दी है अगर फिर कच्ची शराब बनाते हुए मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम सिरसागंज स्थित गिहार कालोनी पहुंची और यहां पर भी कार्रवाई की। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।