फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यमुना में डूबकर युवक की मौत, चौबीस घंटे बाद मिला शव

यमुना में डूबकर युवक की मौत, चौबीस घंटे बाद मिला शव

Mon, 05 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
यमुना में डूबकर युवक की मौत, चौबीस घंटे बाद मिला शव
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र के गांव बरगदपुर निवासी भोला की गंगा दशहरा में बटेश्वर के समीप यमुना में डूबने से मौत हो गई। घटना के करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद उसका शव बटेश्वर से करीब सात किलो मीटर दूर यमुना में मिल गया। शव मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजन शव को पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करने के लिए गांव बरगदपुर से करीब 40-45 लोग ट्रैक्टर ट्राली द्वारा बटेश्वर गए थे। इन लोगों के साथ भोला पुत्र मायाराम निषाद भी गया था। सभी लोग यमुना में स्नान कर रहा था। तभी पानी अधिक होने के कारण भोला यमुना में डूब गया। भोला के डूबते ही ग्रामीणों ने शोरगुल किया। पुलिस के साथ गोताखोर भी आ गए।
विज्ञापन


भोला की यमुना में तलाश शुरु करा दी गई। लेकिन कोई पता नहीं लग सका। सोमवार को फिर से ग्रामीण बटेश्वर पहुंचे और यमुना किनारे भोला की तलाश करते हुए करीब सात किलो मीटर दूर यमुना किनारे किनारे निकल गए। तभी भोला का शव ग्रामीणों को यमुना के बीच में बने टीले के किनारे पानी में तैरता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने अपने ही प्रयास से शव को यमुना से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए गए। उधर भोला का शव मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। भोला परचून की दुकान पर नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से महिला की मौत
नेशनल हाईवे स्थित कनैटा के समीप बोलेरो की टक्कर से उर्मिला पत्नी रतन सिंह की मौत हो गई। महिला सड़क पार कर रही थी। तभी बोलेरो ने महिला को रौंद दिया। महिला की मौत की खबर सुनकर परिवारीजनाें में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला की जहर खाने से हालत बिगड़ी
फरिहा थाना क्षेत्र के गांव नवलपुर निवासी सुमनदेवी पत्नी हिसलेश उर्फ अतुल ने जहर खा लिया। महिला को पड़ोसी ग्रामीण उपचार को अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा भेजा गया है। महिला की शादी करीब दो वर्ष पूर्व अतुल के साथ हुई थी। महिला का मायका एटा के निधौली थाना क्षेत्र के गांव नगला खिल्ली में है। परिवारीजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर जहर देकर हत्या किए जाने के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed