{"_id":"5935a1c94f1c1b16338b4598","slug":"14966870632-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकोहाबाद तहसील तिराहे पर भिड़े मंगलामुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकोहाबाद तहसील तिराहे पर भिड़े मंगलामुखी
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। क्षेत्र में दखलंदाजी को लेकर सोमवार सुबह मंगलामुखियों में विवाद हो गया। दोनों गुट अपना भिड़ गए। तहसील तिराहे पर मंगलामुखियों के हंगामे के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को डांटकर भगाया।
नगर क्षेत्र की मिन्नी मंगलामुखी और बाहर से आए मंगलामुखियों में सोमवार को क्षेत्र में दखलंदाजी को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे। तहसील तिराहे पर हंगामा होने पर जाम लग गया। हंगामा न थमता देख कुछ लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। कोतवाल के पहुंचते ही दोनों पक्ष के मंगलामुखी अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठ कर भागने लगे। पुलिस मंगलामुखी मिन्नी को उसके साथियों के साथ थाने ले गए। यहां मिन्नी ने दूसरे पक्ष के मंगलामुखियों के खिलाफ थाने में दखलंदाजी करने की तहरीर दी है। कोतवाल ने दोनों पक्ष से मामले को अपने बीच बैठा कर सुलझाने को कहा है। चेतावनी दी यदि दोबारा शांति भंग करने का प्रयास किया तो कार्रवाई की जाएगी।