फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तहसील जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

तहसील जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 05 Jun 2017 11:54 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
तहसील जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या
जसराना (फिरोजाबाद)। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बझेरा बुजुर्ग निवासी ग्रामीण की जसराना के गांव कुशियारी स्थित वन विभाग के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक खेत को छुड़ाने के लिए 50 हजार रुपये लेकर बाइक द्वारा सिरसागंज से जसराना तहसील जा रहा था।
विज्ञापन


जितेंद्र (28) पुत्र गुलाब सिंह ने पांच साल पूर्व गांव के ही घमंडी लाल पर खेत गिरवी रखा था। खेत गिरवी रखते वक्त जितेंद्र और उसके परिवारीजनों ने वापसी बैनामा भी किया था। दो साल पूर्व खेत को छुड़ाने के लिए चार लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। लेकिन जितेंद्र और उसके परिवारीजनों को खेत वापस नहीं मिला। नौ माह पूर्व फिर से खेत छुड़ाने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। बात साढ़े चार लाख रुपये में तय हो गई। तभी जितेंद्र के भाई पेशकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसको लेकर खेत का बैनामा वापस नहीं हो सका।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व जितेंद्र के परिवारीजनों ने घमंडी लाल से खेत वापस लेने के लिए हिसाब किया तो 5.50 लाख रुपये का हिसाब बना। जितेंद्र और उसके परिवारीजनों ने पांच लाख रुपये दे दिए थे। शेष 50 हजार रुपये बाद में देने के लिए वायदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर घमंडी लाल राजी हो गया। सोमवार को जितेंद्र खेत का बैनामा वापस लेने के लिए जसराना तहसील किया। यहां घमंड ीलाल ने 50 हजार रुपये मांगे। लेकिन उस वक्त जितेंद्र के पास पैसे नहीं थे। इसलिए वह बाइक से गांव लौटा और 50 हजार रुपये लेकर जसराना तहसील जा रहा था। तभी जसराना के कुशियारी गांव स्थित बन विभाग के समीप अज्ञात लोगों ने जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पास रखे 50 हजार रुपये भी ले गए। जितेंद्र की हत्या की सूचना पर परिवारीजनों के साथ एसपी देहात महेंद्र कुमार, सीओ जसराना संजय वर्मा और कोतवाल जसराना मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
मृतक जितेंद्र कुमार की मां फूलन देवी की तहरीर पर जसराना पुलिस ने पप्पू व घमंडी लाल पुत्रगढ़ कालीचरन तथा पप्पू उर्फ रजनेश पुत्र मोतीलाल निवासी नगला धर्म थाना सिरसागंज को नामजद करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियोें की तलाश कर रही है।

अपील पर छूटकर आया था जितेंद्र
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बझेरा बुजुर्ग निवासी एमपी सिंह पुत्र श्रीचंद्र की वर्ष 2009 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एमपी सिंह की हत्या के मामले में न्यायालय ने जितेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई दी। लेकिन जितेंद्र ने खुद को निर्दोष बताते हुए हाईकोर्ट में अपील कर दी। अपील के आधार पर जितेंद्र को चार माह पूर्व ही जिला जेल से जमानत पर छोड़ा गया था।

घटनास्थल से पुलिस को मिला सामान
पुलिस ने घटनास्थल से बाइक, तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इसके साथ ही घटनास्थल पर फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed