{"_id":"5c6173bdbdec2273a92496df","slug":"141549890493-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय से बाइक टकराने से युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नील गाय से बाइक टकराने से युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्यानार्थ: अलीगढ़
बाइक नील गाय से टकराई, युवक की मौत, दो घायल
अलीगढ़ के पिसावा शादी समारोह में भाग लेने जा रहे तीनों दोस्त
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। नौहझील के गौमत-बाजना मार्ग पर गांव उदियागढ़ी के पास नील गाय से बाइक टकराने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। बाइक सवार तीनों अलीगढ़ के पिसावा शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतक के परिजनों को सूचित किया।
महानगर के जयसिंहपुरा निवासी आशू (23) पुत्र गिर्राज सिंह अपने दोस्त नदीम और सईद के साथ बाइक से अलीगढ़ के पिसावा में शादी समारोह में भाग लेने के लिए निकला था। तीनों दोस्त थाना नौहझील के गौमत-बाजना मार्ग पर गांव उदियागढ़ी के पास पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक सड़क पर आई नील गाय से टकरा गई। हादसे में आशू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतक के परिजनों को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह गौतम ने बताया कि एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो युवक घायल हुए हैं।