{"_id":"5c339320bdec225706706ce2","slug":"141546883872-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे से उरमुरा को जाने वाले रास्ते के किनारे आलू के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव को देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सोमवार सुबह राहगीरों को उरमुरा रोड पर वासुदेवमई के समीप एक आलू के खेत के किनारे 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा दिखा। शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के मुंह से खून निकल रहा था और माथे पर हल्के चोट के निशान थे।
विज्ञापन
पेंट की एक जेब में मूंगफली और दूसरी में तंबाकू रखी हुई थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। शव मिलने की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह और सीओ अजय सिंह चौहान भी पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
इसके बाद एसपी ग्रामीण ने बताया प्रथम दृष्टया युवक की मौत किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने से हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या है या हादसा।