{"_id":"5c2cff7cbdec2256f4368a6c","slug":"141546452860-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल पर डीएम ने जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल पर डीएम ने जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने से प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई है। जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराने के निर्देश दिये हैं। कहा है कि जांच में दोषी पाये जाने पर लेखपाल पर निलंबन की कार्रवाई के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
मामला शिकोहाबाद तहसील से जुड़ा है। मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक लेखपाल द्वारा खतौनी में नाम दर्ज कराने के नाम पर 2500 रुपये सुविधा शुल्क लेता दिखाया गया है। वीडियो में लेखपाल और उपभोक्ता की बातें भी सुनाई दे रही हैं।
लेखपाल उपभोक्ता से रुपये लेकर जेब में रख लेता है। वायरल हुए वीडियो पर जब मीडिया कर्मियों ने डीएम नेहा शर्मा से जानकारी की तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। प्रथम दृष्टया यह कृत्य शर्मनाक और निंदनीय है। जांच में दोषी पाये जाने पर निलंबन के साथ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।