{"_id":"5bc9f217bdec22693c102e56","slug":"141539961367-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में लावारिस बैग से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में लावारिस बैग से मची खलबली
Updated Fri, 19 Oct 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। निजामुद्दीन से भोपाल जा रही भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में लावारिस बैग की सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी ने बैग को मथुरा में उतार लिया। बाद में जांच के बाद बैग को उसके मालिक को सुपुर्द कर लिया।
दिल्ली के संगम बिहार निवासी ब्रह्म प्रकाश डांस व म्यूजिकल पार्टी चलाते हैं। वे म्यूजिकल ग्रुप लेकर भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से सुबह भोपाल जा रहे थे। सी-1 कोच में उन्होंने सीट के नीचे म्यूजिकल उपकरणों वाला बैग रख दिया और दूसरे कोच में साथियों के पास चले गए।
सी-1 कोच के लोगों ने लावारिस बैग जानकर कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन के मथुरा जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी ने बैग को उतार लिया। जब इसकी जानकारी ब्रह्म प्रकाश को मिली तो वह आगरा से लौटकर मथुरा जंक्शन पहुंचा और पूरा परिचय दिया। जीआरपी ने जांच के बाद ब्रह्म प्रकाश को बैग सौंप दिया।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी शिवकुमार पोनियां ने बताया कि बैग में लेजर कास्टयूम सहित दो लाख से अधिक के उपकरण थे।