फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मोदी के कारण नास्तिक भी मंदिर जाना सीख गए

मोदी के कारण नास्तिक भी मंदिर जाना सीख गए

Tue, 16 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
मोदी के कारण नास्तिक भी मंदिर जाना सीख गए
संशोधित फाइल
विज्ञापन

फोटो - मोदी के कारण नास्तिक भी मंदिर जाना सीख गए: अमर सिंह
युवा हिंदू वाहिनी भारत के स्वागत समारोह में सांसद अमर सिंह ने राहुल गांधी के मंदिर जाने पर किया कटाक्ष
आजम खां पर बरसे, शिवपाल की तारीफ, सपा-बसपा गठबंधन पर बोले मायावती क्या गेस्टहाउस कांड भूल जाएंगी अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। युवा हिंदू वाहिनी भारत के मंगलवार को आयोजित स्वागत और सम्मान समारोह में संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राज्यसभा सांसद अमर सिंह मंगलवार की शाम को यहां पहुंचे। पालीवाल आडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सपा नेता आजम खां पर तल्खी के साथ निशाना साधा। सेकूलर मोर्चा के नेता शिवपाल की तारीफ की। सपा पर यह कहते हुए तंज कसा कि मायावती गेस्टहाउस कांड भूल जाएं तभी दोनों दलों का गठबंधन हो सकता है। राहुल गांधी के मंदिर जाने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नास्तिकों को भी मंदिर जाना सीखा दिया है।
सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि मायावती यदि गेस्टहाउस कांड भूल जाएं तो संभव है। लेकिन लगता नहीं वह इतना बड़ा मन बना पाएंगी। एएमयू में 1200 कश्मीरी छात्रों द्वारा कार्रवाई को नहीं रोकने पर पढ़ाई छोड़ने की धमकी पर कहा कि 1200 नहीं 12 लाख चले जाएं और रामपुर होते हुए जाएं, कोई भी फर्क नहीं पड़ता। देश सर्वोपरि है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंदिर जाने के सवाल पर कहा कि जब जागे तभी सबेरा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,योगी एवं मोदी ने नास्तिक को भी आस्तिक बना दिया। मैं राहुल गांधी के बारे में नहीं कह रहा हूं। लेकिन कांग्रेस के एक बड़े नेता ने खुद कहा था गुजरात चुनाव में मुस्लिम लीडर कम भेजूंगा। फिरोजाबाद जिले में शिवपाल यादव आज भी वजूद रखते हैं। उन्होंने आजम खां पर कहा कि भारत माता को डायन कहने वाला सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता है। अमर सिंह निर्धारित समय करीब पांच घंटे देर से आए अमर सिंह के साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष शोकेंद्रसिंह खोखल भी थे। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह तोमर और जसराना विधानसभा इकाई अध्यक्ष जय कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षता की। इस दौरान सुनील राणा, रोहित शर्मा, मोहित बघेल, अभिषेक, राकेश गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, रवि अरोरा, योगेंद्र सिंह तोमर, कुलदीप चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्टर से दिखाया सपा नेता आजम खां का साक्षात्कार
फिरोजाबाद। पालीवाल ऑडीटोरियम में संबोधन से पूर्व प्रोजेक्टर से आजम खां का टीवी एंकर की ओर से लिया गया साक्षात्कार को दिखाया गया। इसमें आजम खां हिंदुओं पर कटाक्ष कर रहे थे।
रामगोपाल की चुनौती स्वीकार करके आया हूं
अमर सिंह ने यहां सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी खूब तंज कसा। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव ने उन्हे चुनौती दी थी कि वह फिरोजाबाद में आकर दिखाएं। उनकी चुनौती स्वीकार करके यहां आया हूं।

जया प्रदा मीटू बोलें तो आजमखां जा सकते हैं जेल
मीटू पर अमर सिंह ने कहा अगर फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा मीटू कह दें तो आजमखां को जेल जाना पड़ सकता है। इसके बाद बोले मीटू मामलों की सही जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे तो कोई मुझे भी फंसा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed