फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सीएम योगी जिले को आज देंगे 283 करोड़ की सौगात

सीएम योगी जिले को आज देंगे 283 करोड़ की सौगात

Sat, 21 Jul 2018 11:02 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी जिले को आज देंगे  283 करोड़ की सौगात
सीएम योगी जिले को आज देंगे 283 करोड़ की सौगात - फोटो : अमर उजाला
एटा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पहली बार जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान सीएम 283 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के 5261 से ज्यादा लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन शनिवार को भी पूरे दिन तैयारी करने में जुटा रहा। अधिकारियों ने हैलीपैड समेत जनसभा स्थल और सीएम के गुरजने वाले मार्गों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर सैनिक पड़ाव में पांडाल बनाया। अधिकारियों ने बताया कि जनसभा के लिए 120 फुट चौड़ा और 300 फुट लंबा पांडाल बनाया गया है। मंच के सामने करीब 40 फुट लंबी डी के बाद गैलरी और फिर मीडिया सेंटर बनाया गया है। लाभार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंच के दाईं ओर विभिन्न विभागों की स्टॉल और स्विस काटेज बनाया गया है। मंच पर जिला और मंडलीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक समेत गिने-चुने 15-20 नेताओं की मौजूदगी रहेगी। शहर मेें जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। लाभार्थियों को जनसभा स्थल पर बैठाने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

हैलीपैड पर बना सेफ रूम
सीएम का हेलीकाप्टर दोपहर को 3:35 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद सीएम 3:40 मिनट पर सैनिक पड़ाव के लिए कार से रवाना होंगे। अधिकारियों ने बताया कि सीएम का काफिला पुलिस लाइन से कचहरी, गांधी मार्केट, जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड होता हुआ जनसभा स्थल पर पहुंचेगा। पुलिस लाइन स्थित सभागार में सीएम के लिए सेफ रूम बनाया गया है। शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर और सीओ वरुण सिंह ने पुलिस लाइन में तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 मिनट जनसभा में रहेंगे सीएम
जनसभा स्थल पर सीएम का आगमन 3:50 बजे होगा। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ 144 करोड़ की 34 परियोजनाओं का लोकार्पण और 139 करोड़ की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 33 विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर विभागवार कार्य का जायजा लेंगे। वहीं लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। यहां से सीएम शाम पांच बजे कलक्ट्रेट सभागार को रवाना होंगे।

कोर ग्रुप और विकास कार्यों की समीक्षा
सीएम 05:10 मिनट पर कलक्ट्रेट सभागार में भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान बैठक में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी समेत ब्रज प्रांत के कई नेता मौजूद रहेंगे। करीब 40 मिनट की बैठक में पार्टी के हाल को लेकर जानकारी जुटाएंगे। वहीं योजनाओं की सही स्थिति की जानकारी लेंगे। इसके बाद 5.50 बजे से विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक होगी। करीब 6.40 तक चलने वाली बैठक के बाद सीएम लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

दुरुस्त होती रहीं व्यवस्थाएं
सीएम के जिले में दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरे दिन व्यवस्थाओं को परखता रहा। अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हर व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम अमित किशोर ने भी जनसभा स्थल, कलक्ट्रेट सभागार, पुलिस लाइन में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
यह है सीएम का प्रस्तावित कार्यक्रम
03:35 बजे: मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा ।
03:40 बजे: पुलिस लाइन से कार द्वारा सैनिक पड़ाव रवाना होंगे।
03:50 बजे: सैनिक पड़ाव सभा स्थल पर आगमन।
03:50 से 04:40 बजे तक सैनिक पड़ाव में स्टॉल का निरीक्षण, शिलान्यास, लोकार्पण और जनसभा।
04:40 से 05:00 बजे: सांस्कृतिक कार्यक्रम।
05:00 बजे: सैनिक पड़ाव से कलक्ट्रेट सभागार रवाना।
05:10 से 05:50 तक: भाजपा कोरग्रुप के साथ बैठक।
05:50 से 06:40 बजे तक: विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक।
06:50 बजे: निरीक्षण भवन रवाना और रात्रि विश्राम।
23 जुलाई
09:30 बजे: निरीक्षण भवन से मॉडल स्कूल रवाना कार द्वारा
09:40 बजे से 10:00 बजे तक: मॉडल स्कूल का निरीक्षण, बैग वितरण और पुस्तक वितरण।
10:10 बजे: पुलिस लाइन से हैलीपैड से वापस रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed