फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दूसरी शादी कर रही दुल्हन पुलिस देख दूल्हा संग मंडप से भागी

दूसरी शादी कर रही दुल्हन पुलिस देख दूल्हा संग मंडप से भागी

Sun, 08 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
दूसरी शादी कर रही दुल्हन पुलिस देख दूल्हा संग मंडप से  भागी
बरसाना (मथुरा)। दूसरी शादी रचाने की सूचना पर पहला पति पुलिस के साथ शादी रुकवाने पहुंचा तो पुलिस को देख दूसरी शादी रचा रही दुल्हन, दूल्हे को लेकर मंडप से भाग गई, बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उसकी दूसरी शादी हो गई। महिला 12 वर्ष से अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन


बरसाना थाने के गांव ब्रजबारी निवासी लछमन प्रसाद ने 2006 में अपनी दो पुत्रियों हरदेवी एवं जमुना की शादी भरना खुर्द निवासी हरीशंकर शर्मा के पुत्र राजीव कुमार एवं उमेश के साथ की थी। हरदेवी ने किसी कारण से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसमें दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। हरदेवी की मौत के बाद से उमेश की पत्नी जमुना देवी अपने मायके में रह रही थी। उमेश ने जमुना को लाने के लिए कई बार प्रयास किए, मगर वह अपने मायके से नहीं आई। हरीशंकर ने पुत्री जमुना की दूसरी शादी भदावल में तय कर दी।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही उमेश ने पत्नी की दूसरी शादी रुकवाने के लिए यूपी 100 पर फोन किया। सूचना पर ब्रजबारी गांव पहुंची पुलिस को देख मंडप से दूल्हा दुल्हन भाग खड़े हुए। पुलिस द्वारा शादी रुकवाने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को समझा कर वापस भेज दिया। इसके बाद जमुना की दूसरी शादी हो गई। पहले पति उमेश ने शादी के साक्ष्य भी दिखाए। मगर किसी ने उसकी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed